धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। पुलिस मुठभेड़ में सोमवार की सुबह प्रिंस खान के घायल तीनों गुर्गों का धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सर्जिकल आईसीयू में इलाज चल रहा है। विक्की डोम के पैर में गोली लगी है, जो पैर की हड्डी तोड़कर आरपार निकल गई। वहीं अमन कुमार सिंह के भी पैर में गोली लगी है, लेकिन उसकी हड्डियों को नुकसान नहीं पहुंचा है। तीसरे आरोपी अफजल उर्फ अमन के घुटने में गहरी चोट बताई जा रही है। उसके हाथों में भी चोट आई है। डॉक्टरों की निगरानी में तीनों का इलाज जारी है। फिलहाल, तीनों की हालत स्थिर है। दूसरे मरीज और उनके परिजन परेशान: इन अपराधियों के भर्ती होने के कारण मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और सर्जिकल आईसीयू पुलिस छावनी में तब्दील हो चुकी है। वहां बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं, जिससे सर्जिकल आईसीयू में भर्ती दूसरे मरी...