दरभंगा, अप्रैल 30 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के 10 बेड के हीट स्ट्रोक वार्ड को सर्जरी भवन के सर्जरी आईसीयू से मेडिसिन विभाग परिसर स्थित जनसेवा वार्ड की दूसरी मंजिल पर शिफ्ट किया जाएगा। बुधवार को उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार और विभागाध्यक्ष डॉ. वीएन झा के बीच वार्ता होने के बाद इसकी सहमति बनी। दोनों के बीच सहमति बनी कि मेडिसिन विभाग में 10 बेड का हीट स्ट्रोक वार्ड बनने से मरीजों को ज्यादा लाभ पहुंचेगा। बैठक के बाद दोनों अधिकारियों ने वार्ड का निरीक्षण किया। वहां दो एसी दुरुस्त पाए गए। वार्ड को जल्द तैयार करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी व लू से बीमार मरीजों के लिए आपदा वार्ड बनकर तैयार यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में बेड और दवाएं उपलब्ध, डॉक्टरों की कमी, प्लान की खबर, पेज 4 यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर हाई...