पलामू, मई 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि । मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के सर्जरी विभाग ने गुरुवार को विभागाध्यक्ष डॉ सुशील पांडेय के नेतृत्व में , डॉ सुनीत और सहयोगी धर्मेश के साथ 18 वर्षीय युवक गोविंद उरांव के गर्दन के पास फंसी गोली को सफलता पूर्वक सर्जरी से निकाल दिया। एमआरएमसीएच अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने कहा कि मरीज के अस्पताल पहुंचते ही सर्जरी विभाग की टीम ने त्वरित पहल करते हुए मरीज के शरीर से गोली निकाला है । इस कार्य के लिए सर्जरी विभाग को बधाई। अस्पताल में संचालित सभी विभाग इनसे प्रेरणा लेकर मरीजों के हित में सदैव तत्पर रहे।

सर्जरी की प्रक्रिया डॉ सुशील पांडेय ने कहा कि गर्दन के पिछले हिस्से में गोली लगी थीं। गोली नस से ठीक नीचे लगी ।अगर यह नस पर लगती तो स्थिति मुश्किल हो सकती थी। उन्होंने कहा कि करीब 30 मिनट की सर्जरी...