नई दिल्ली, फरवरी 10 -- तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट की वजह से न सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड से बाहर हो गए, बल्कि अब तो उनके आईपीएल 2026 के भी पूरा खेलने पर सस्पेंस बन गया है। राणा को वर्ल्ड कप से ठीक पहले घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद मंगलवार को सर्जरी हुई। हर्षित राणा के लिए ये चोट सिर्फ इस लिहाज से बड़ा जख्म दे गई कि उन्हें वर्ल्ड कप जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करने से महरूम होना पड़ा। किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है वर्ल्ड कप में देश के लिए खेलना। वर्ल्ड कप को लेकर राणा काफी उत्साहित थे क्योंकि यह उनके करियर का पहला आईसीसी वर्ल्ड कप होने वाला था। लेकिन अमेरिका के साथ भारत के पहले मैच से ठीक 2 दिन पहले 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच में वह घुटनों में चोट लगा बैठे। नतीजा ये हुआ कि जिस वर्ल्ड कप को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.