सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने गलत नस काट दी, पूछने पर 'अल्लाह की मर्जी' बताया; महिला का चौंकाने वाला दावा
नई दिल्ली, जून 26 -- दिल्ली की एक महिला ने मेडिकल लापरवाही के चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि गॉल ब्लैडर की सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने गलती से गलत नस काट दी। जब इस बारे में पूछा गया तो डॉक्टर ने कहा कि यह अल्लाह की मर्जी है। महिला का यह दावा तब चर्चा में आया जब एक्स यूजर @MeghUpdates ने इस घटना की जानकारी शेयर की। वायरल पोस्ट के अनुसार, मरीज ने सर्जरी में हुई गलती के बारे में जब डॉ. मोहम्मद नदीम से पूछा कि अगर प्रोसीजर के दौरान उनकी मौत हो जाती तो क्या होता। इस पर डॉक्टर ने जवाब दिया कि अल्लाह की मर्जी। मरीज नूर सबा ने एक इंटरव्यू में इस बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने डॉक्टर से पूछा कि अगर मैं मर जाती तो? इस पर डॉक्टर ने कथित तौर पर जवाब दिया कि तो भी अल्लाह की मर्जी होती। यह भी पढ़ें- फोर्टिस पर कार्रवाई करेगी दिल्ली सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.