लखनऊ, नवम्बर 28 -- बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने लखीमपुर खीरी के एक मरीज (55) की जटिल सर्जरी कर उसे दर्द से राहत दिलाई है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज न्यूरोफाइब्रोमैटॉसिस नामक अनुवांशिक बीमारी से पीड़ित था, जिसमें मरीज के पूरे शरीर पर सैकड़ों गांठें बन जाती हैं। इन्हीं में से करीब 10 इंच आकार और डेढ़ किलो वजन वाली एक बड़ी गांठ लगातार बढ़ रही थी। ऑपरेशन के बाद उस गांठ को निकाल दिया गया है। मरीज अब स्वस्थ है। बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतर्वेदी ने बताया कि मरीज के शरीर में सैकड़ों गांठ उभर आईं थीं। इनमें से मरीज के दाएं हाथ की बगल (कांख) के नीचे करीब 10 इंच आकार और डेढ़ किलो. वजन वाली एक विशाल गांठ उभर आई थी। इससे मरीज को चलने फिरने, घर से निकलने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। मरीज इसी सप्ताह को बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.