संतकबीरनगर, फरवरी 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिला अस्पताल में सर्जरी, ईएनटी और चर्म रोग विभाग को उधारी के डाक्टर से काम चलाया जा रहा है। मरीजों को इलाज कराने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जिले की चिकित्सा व्यवस्था सवालों के घेरे में हैं। इस बारे में शासन पूरी तरह से अवगत है। रिक्त पदों का ब्यौरा हर माह भेजा जा रहा है। शासन से चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने की वजह से मरीजों को मुकम्मल सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जिला अस्पताल के सर्जरी विभाग में दो चिकित्सक की तैनाती हैं। डा. सिराज अहमद और डा. नदीम हैं। यह दोनों चिकित्सक उधारी के डाक्टर हैं। दोनों चिकित्सक मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन तैनात हैं। अस्पताल में डाक्टर न होने की वजह से दोनों चिकित्सकों को संबद्ध किया गया है। इसी प्रकार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी क...