अल्मोड़ा, अप्रैल 3 -- अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को हुए साक्षात्कार में 76 पदों के सापेक्ष सिर्फ तीन डॉक्टरों ने ही आने की इच्छा जताई। सर्जरी और एनेस्थीसिया विभागों में नियुक्ति के लिए डॉक्टर पहुंचे, लेकिन अन्य विभागों में मेडिकल कॉलेज खाली हाथ रहा। मेडिकल कॉलेज में 76 रिक्त पदों पर अनुबंध के आधार पर नियुक्ति के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से विज्ञप्ति निकाली गई थी। इसमें विभिन्न विभागों में प्राफेसर के नौ, एसोसिएट प्रोफेसर 40 और एसिस्टेंट प्रोफेसर के 27 पद शामिल थे। गुरुवार को रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भवन में वॉक इन इंटरव्यू हुआ। करीब चार माह बाद साक्षात्कार होने से कॉलेज प्रशासन को काफी संख्या में डॉक्टरों के आने की उम्मीद थी, लेकिन इस बार भी मेडिकल कॉलेज के हाथ निराशा ही लगी। मात्र तीन ही डॉक्टर साक्ष...