रुडकी, जनवरी 27 -- सिविल अस्पताल में सर्जन के नहीं होने से ऑपरेशन नहीं हो पा रहे। इससे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। मरीजों को जिला अस्पताल हरिद्वार और देहरादून आदि के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मरीजों की परेशानी को देखते हुए सीएमएस ने सीएमओ को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने भगवानपुर सीएचसी में तैनात सर्जन व एनेस्थेटिक को सिविल अस्पताल में अटैच करने का आग्रह किया है ताकि अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन शुरू हो सकें। सिविल अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. प्रनम प्रताप सिंह ने दो माह पहले इस्तीफा दे दिया था। उनका चयन एक मेडिकल कॉलेज में हो गया है। उनके जाने के बाद से अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। इससे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मरीजों को ऑपरेशन के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल या फिर देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.