सर्जन के अभाव में थमा परिवार नियोजन, ढाई माह से नहीं हुआ एक भी नसबंदी ऑपरेशन
बागपत, जुलाई 12 -- जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम पर सरकारी व्यवस्था की कमी का सीधा असर देखने को मिल रहा है। पिछले करीब ढाई माह से जिला अस्पताल में सर्जन उपलब्ध न होने के कारण महिला एवं पुरुष नसबंदी के ऑपरेशन पूरी तरह बंद पड़े हैं। स्थिति यह है कि इस अवधि में एक भी नसबंदी ऑपरेशन नहीं हो सका है। नसबंदी कराने के लिए आने वाले दंपतियों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले लाभार्थियों को सर्जन उपलब्ध न होने की जानकारी देकर वापस लौटा दिया जाता है, जिससे उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के परिवार नियोजन कार्यक्रम में नसबंदी एक महत्वपूर्ण सेवा मानी जाती है, लेकिन सर्जन की अनुपलब्धता के कारण यह पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इससे उन लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.