गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने रविवार को संगठन के सर्जन अभियान के तहत मुरादनगर में शहर और ब्लॉक कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान ब्लॉक बूथ कार्यकर्ता से सीधे संवाद कर उनके विचार जाने और दिशा निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बैठक में सभी को संगठन को मजदूर कर आगे ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन सर्जन अभियान अपने अंतिम लक्ष्य, पड़ाव की तरफ चल रहा है, जो कि सौ दिन का कार्यक्रम था। इस दौरान कई सुधार कार्य किए गए है, लेकिन कुछ कार्य करने की जरूरत है। इन्हें सभी मिलकर पूरा करें। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन रहेगा। उन्होंने सभी से गांव गांव जाकर संगठन को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान राजकुमार पंडित, देवदत्त त्यागी, रुपेश त्या...