सोनभद्र, अप्रैल 13 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा कॉलोनी स्थित ऑपरेटिंग क्लब मैदान पर खेले गये अनपरा नाईट प्रीमियर लीग (एएनपीएल ) 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम सर्किल हंटर और टीम टर्मिनेटर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्किल हंटर ने 12 ओवरों में 4 विकेट खोकर 110 रन बनाए। श्रीकांत वर्मा ने 27 गेंदों में 53 रन और अमित पटेल ने 13 गेंदों पर 22 रनों का योगदान दिया। 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इं संजय सिंह की अगुवाई वाली टीम टर्मिनेटर महज 11.4 ओवरों मे 74 रन ही बनाकर आउट हो गयी। सौरभ चंद ने 23 गेंदों पर 21 रन और चंद्रशेखर ने नाबाद 15 रन ही बनाये । मुख्य अतिथि सीजीएम अनपरा अजय कुमार कटियार व विशिष्ठ अतिथि इं निशीथ शर्मा महाप्रबंधक जानपद,अमरनाथ बरनवाल मुख्य चिकत्साधिकारी विजेता टीम के कप्तान अमित पटेल को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.