कानपुर, सितम्बर 29 -- कानपुर देहात। जालौन मॉडल पर सर्किल स्तर पर फील्ड यूनिट तैयार करने के लिए मंगलवार को एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों को सर्किल अकबरपुर में तैनात पुलिस कर्मियों को वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों को घटनास्थल से वैज्ञानिक एवं फोरेन्सिक साक्ष्यों को सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से संकलित करने, साक्ष्यों की गुणवत्ता बनाए रखने व विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग के बावत व्यवहारिक जानकारी दी। इस मौके पर एएसपी आलोक प्रसाद, सीओ सदर संजय सिह,विनय कुमार सिंह व अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह, इंस्पेक्टर रीना गौतम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...