लखनऊ, अप्रैल 2 -- बीकेटी क्षेत्र में प्रस्तावित नैमिष नगर योजना के तहत सर्किल रेट में असमानता व भेदभाव के विरोध में गुरुवार को किसानों ने रैथा रोड स्थित एलडीए कार्यालय पर धरना दिया। घंटो इंतजार के बाद जब कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं या तो आक्रोशित किसानों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर पैदल मार्च शुरू किया। किसान करीब पांच किलोमीटर तक पैदल चलते हुए छठा मील चौराहे तक पहुंच गये। यहां पर पुलिस बल ने घेराबंदी कर किसानों को रोक दिया। काफी देर तक वार्ता के बाद भी किसान मुख्यमंत्री को ही ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंची एलडीए मजिस्ट्रेट ने किसानों से ज्ञापन लिया और उनके आश्वासन के बाद किसान शांत हुए।किसानों का आरोप है कि नैमिष नगर योजना में अलग-अलग ग्राम सभाओं के लिए अलग-अलग सर्किल रेट निर्धारित किए गए हैं। आठ ग्राम सभाओं का सर्किल र...