मोतिहारी, जून 20 -- मोतिहारी। जमीन के लागू नए सर्किल रेट का असर जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में साफ दिखने लगा है। जिला निबंधन कार्यालय समेत जिले के अन्य इलाकों के निबंधन कार्यालयों में शुक्रवार को सन्नाटा पसर गया। निबंधन को लेकर कई लोग निबंधन कार्यालय पहुंचे जिन्हें बढ़े हुये रेट की जानकारी मिली तो वे बिना जमीन रजिस्ट्री कराये वापस लौट गये। जिला दास्तावेज संघ की भी चिंता बढ़ गयी है। संघ के सदस्यों ने बताया कि अचानक बहुत अधिक रेट बढ़ने से रोजगार पर असर पड़ गया। हर दिन डेढ़ से दो सौ रजिस्ट्री होती है लेकिन शुक्रवार को दस के नीचे ही रजिस्ट्री हुई। इससे आम आदमी से लेकर किसान तक परेशान हैं। यह भी पढ़ें- नए सर्किल रेट के बाद जिले में भूमि व मकान खरीदना लोगों के लिए हुआ महंगाशहरी इलाकों में सबसे ज्यादा असर: शहर के मुख्य सड़क किनारे औ...