मथुरा, नवम्बर 8 -- जनपद में जमीनों के नए सर्किल रेट लागू होने जा रहे हैं। पिछले दिनों प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची का प्रकाशन कर निर्धारित सर्किल दर प्रस्तावित सूची के लिए आपत्तियां मांगी गई। इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए शुक्रवार को बैठक रखी गई। इस बैठक में अधिकांश आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि कुछ गाटा संख्याओं पर आईं आपत्तियों के निस्तारण के लिए तहसील कर्मियों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट का आंकलन कर अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। इसी माह सर्किल रेट की सूची जारी होने की पूरी संभावना है। प्रति वर्ग सर्किल रेटों में आवश्यकता के अनुरूप वृद्धि और आवश्यकता न होने पर अपरिवर्तित रखे जाने का प्रावधान है, लेकिन इस वर्ष पूरे जनपद में सर्किल रेटों में 10 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले दिनों प्रस्तावित सर्किल रेटों की सूची क...