बुलंदशहर, मई 5 -- ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से जुड़ी समस्याओं और सर्किल रेट में विसंगतियों को लेकर मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी डीएम से मिले और मांग पत्र सौंपा। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के आह्वान पर याकूबपुर, बैलोठ, धतूरी सहित अन्य गांवों के किसानों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है। डीएम को दिए ज्ञापन में भाकियू अराजनैतिक के जिला संरक्षक कुलदीप गुड्डू ने प्रमुखता से मांग उठाई कि बुलंदशहर-शिकारपुर मार्ग और बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर एक्सप्रेसवे पर चढ़ने-उतरने के लिए रास्ता दिया जाए। साथ ही उन्होंने सर्किल रेट बढ़ाने, पर्याप्त अंडरपास बनाने और एक प्रोजेक्ट-एक मुआवजा नीति लागू करने की बात डीएम के समक्ष रखी। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे के बराबर मे...