सिमडेगा, मार्च 13 -- बानो, प्रतिनिधि। पुलिस निरीक्षक कार्यालय में गुरुवार को सर्किल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में बानो, कोलेबिरा, जलडेगा, महाबुआंग थाना के साथ-साथ गिरदा ओपी, बांसजोर ओपी और ओड़गा ओपी के पुलिस पदाधिकारी एवं सभी पुलिसकर्मी गण शामिल हुए। इस दौरान उन्हें भारत के नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया। सर्किल इंस्पेक्टर एडुएल गेस्टेन बागे ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता भारत का नया आपराधिक कानून है। उन्होंने बताया कि जिनका उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रणाली को आधुनिक बनाना, डिजिटल अपराधों को कानून के दायरे में लाना और न्याय प्रक्रिया को तेज एवं प्रभावी बनाना है। उन्होंने नए कानून में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर विशेष जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.