गंगापार, जुलाई 14 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर 15 जुलाई को प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में दिव्यांग न्यायालय का आयोजन किया गया है। इसमें न्यायालय के अलावा राज्य आयुक्त दिव्यांग जन उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांगजनों के हितार्थ मोबाइल कोर्ट मे सुनवाई की जाएगी।इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागो के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी एडीओ समाज कल्याण मोहम्मद आरिफ ने दी है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के सभी दिव्यांगजन उक्त तिथि को अपनी समस्याओं को लेकर कोर्ट मे पहुंच सकते हैं। वही उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों के लिए लगाया मोबाइल कोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...