गिरडीह, अप्रैल 10 -- गिरिडीह। नया परिसदन भवन (सर्किट हाउस) में शराब पीकर हंगामा व मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में नगर थाना में सर्किट हाउस के केयर टेकर सह संचालक बरवाडीह निवासी सुभाष कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बैरक में रहनेवाले दो चालकों द्वारा कैंटिन के किचन से रोटी ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में हंगामा व मारपीट तक पहुंच गया और एसडीएम सदर समेत वरीय पुलिस अधिकारियों को सर्किट हाउस पहुंचना पड़ा है। क्या है मामलादर्ज प्राथमिकी में केयर टेकर सुभाष ने कहा है कि 08 अप्रैल की रात लगभग साढ़े नौ बजे उनका स्टाफ सचिन ने फोन कर बताया कि सर्किट हाउस के गार्ड रूम (बैरक) में रहने वाले चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.