मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। माड़ीपुर में सर्किट हाउस के सामने मुख्य सड़क किनारे एक संदिग्ध कार की सूचना पर शनिवार की शाम तीन बजे अफरातफरी मच गई। सड़क पर लगी कार के बगल वाले मकान मालिक के गार्ड ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच के दौरान ही कार का मालिक पहुंच गया। होंडा सिटी कार के मालिक को सड़क पर लावारिस ढंग से कार खड़ी कर देने को लेकर पुलिस ने जमकर फटकार लगाई। कार का मालिक एक निजी कंपनी में मैनेजर है। उसने पुलिस को बताया कि बिजली ऑफिस में काम में विलंब हो गया, इसलिए कार ज्यादा देर तक खड़ी रह गई। पुलिस ने सभी कागजातों की जांच की। कागजात मान्य रहने के कारण पुलिस ने अवैध पार्किंग का चालान काटकर कार को मुक्त कर दिया। हालांकि, कार मालिक को पुलिस ने लाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.