हजारीबाग, अगस्त 12 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि उमाजागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में सरौनी गांव में पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय आयोजित पांच दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन हजारीबाग नगर निगम के महापौर एवं मुख्य अतिथि अरविंद राणा तथा विशिष्ट अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के संस्थापक सह डायरेक्टर धर्मेंद्र ठाकुर ने किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय चंद्रा, पूर्व प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार, वार्ड पार्षद विकास यादव, संजय मेहता, कराटे प्रशिक्षक अविनाश कुमार, फाउंडेशन सदस्य विवेक कुमार एवं रोहित रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथ...