मोतिहारी, मार्च 28 -- मोतिहारी। केसरिया का सरोतर झील व मोतिहारी के मोतीझील को अधिसूचित क्षेत्र घोषित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वन विभाग की ओर से दोनों झीलों को अधिसूचित क्षेत्र घोषित करने के लिये अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। इस बीच लोगों को दावा आपति करना है। 14 अप्रैल को प्रकाशन के दो माह होने वाला है जो दावा आपित का अंतिम समय होगा। दावा आपति आने पर उसका निराकरण किया जायेगा उसके बाद सरकार के राजपत्र में दोनों झीलों को अधिसूचित क्षेत्र घोषित किया जायेगा। वन विभाग की ओर से इसकी अंतिम प्रक्रिया चल रही है। दोनों अंचल की सीओ की रिपोर्ट डीएम के माध्यम से सरकार को सौंप दी गयी है। सरोतर झील 266.78 डिसमिल में फैला : नेशनल हाइवे 27 धनगढ़हा चौक खजुरिया एवं कोटवा के बीच से 4 किमी दूरी पर सरोत्तर झील स्थित है। इस झील का क्षेत्रफल लगभग...