मथुरा, जुलाई 15 -- मथुरा, 95 वर्षीय सरोज देवी के निधन के उपरांत उनके नेत्रदान का संकल्प श्रीकृष्ण नेत्र संग्रह केंद्र (विकलांग सहायता संस्था ) के माध्यम से सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया। इस पुनीत कार्य से दो दृष्टिबाधित व्यक्तियों की दुनियां रोशन हो जाएगी। सहयोगी संस्था डा. श्रॉफ आई चैरिटी हॉस्पिटल एवं ब्रज हेल्थ केयर, वृंदावन के निदेशक डा. अशोक अग्रवाल के निर्देशन में संस्था के उपाध्यक्ष प्रेमशंकर अग्रवाल, कार्यालय प्रमुख कुलदीप शर्मा तथा टीम सदस्य रोशन सिंह ने सीपी मैसी डा. सुफियान दानिश के साथ स्वर्गीय सरोज देवी के परिजन अरुण भारद्वाज के निवास राधाकृष्ण वाटिका पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। इस अवसर पर वामन भगवान महोत्सव समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने कहा कि नेत्रदान मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। समिति के महामंत्री अर्जुन...