उरई, जनवरी 6 -- कोंच। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित सरोजिनी नायडू पार्क का एसडीएम ने निरीक्षण किया। पार्क में अव्यवस्थाओं को देख एसडीएम ने ईओ को व्यवस्थाओं को ठीक किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ज्योति सिंह ने मंगलवार को सरोजिनी नायडू पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। पार्क में स्थित पुस्तकालय में कुछेक किताबें मिली और यहां पर बैठने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रतियोगी पुस्तकें एवं मासिक पत्रिकाओं से लेकर दैनिक समाचार पत्र भी नहीं मिले। बिजली व्यवस्था भी लचर पाई गई। पार्क में लगाए गए झूले और ओपन जिम मशीनें ठीक नहीं पाई गईं। फव्वारा भी बंद रहने की जानकारी एसडीएम को लगी। पार्क सहित पुस्तकालय में अव्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ मोनिका उमराव को शीघ्र ही पुस्तकालय सहित पार्क की सारी व्यवस्थायें दुरुस्...