नई दिल्ली, मई 30 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सरोजिनी नगर मार्केट में पटरी पर सामान लगाने वाली पांच महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दिनदहाड़े कुछ लोग महिलाओं पर डंडों से हमला कर रहे हैं। घायल महिलाओं में राजंती, ममता, प्रेम, राजेश और संतरा शामिल हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर सितार सिंह, तुलसी सिंह और रामेश्वर सिंह को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पीड़िता जेजे कालोनी, मदनपुर खादर निवासी राजंति देवी सरोजिनी नगर में गेट संख्या दो के पास पटरी पर महिलाओं के इस्तेमाल के सामान बेचती हैं। उनके पड़ोस में ही सितार भी रहड़ी लगाता है। 23 मई को पटरी पर सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.