सरोजनी नायडू और दयानंद मार्ग पर बंद रहीं फुटपाथी दुकानें, धरना जारी
प्रयागराज, अप्रैल 8 -- पूर्व में तय योजना के अनुसार वेंडिंग जोन बसाने की मांग को लेकर सरोजनी नायडू मार्ग और दयानंद मार्ग की सभी पटरी दुकानें बुधवार को भी बंद रहीं। खासकर खानपान के ठेले नहीं लगने से लगातार तीसरे दिन लोगों को परेशानी हुई। दुकानें बंद होने से लोग सरोजनी नायडू मार्ग पर बाटी-चोखा का स्वाद नहीं चख सके। सड़क किनारे लाई-चना के ठेले भी गायब रहे। फल की फुटपाथी दुकानें तीसरे दिन भी बंद रहीं। ड्रमंड रोड सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। आंदोलन के बीच दयानंद मार्ग पर दो चाय की दुकानें खुलीं तो अन्य दुकानदारों ने बंद करा दिया। सरोजनी नायडू मार्ग पर पुलिस मुख्यालय के सामने अर्बन बाजार के तहत दो स्टालों में सिर्फ चाय और बिस्किट बिक रहा था। मार्ग के फल दुकानों के पास धरने पर बैठे दुकानदारों से मिलने के लिए इलाहाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.