लखनऊ, जनवरी 10 -- कार्रवाई लखनऊ प्रमुख संवाददाता सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के अभियान के तहत नगर निगम ने सरोजनीनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। यहां रातोंरात प्रॉपर्टी डीलरों ने अवैध टाउनशिप विकसित करने के लिए बाउंड्री बना दी थी। प्लॉटिंग का कार्य भी शुरू हो गया था। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव की ओर से गठित टीम ने नगर निगम और तहसील प्रशासन के सहयोग से ग्राम अमौसी, हरिहरपुर और बिरूरा में अवैध कब्जों को हटाया। मौके पर नगर निगम, तहसील प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से अस्थायी रूप से किए गए अवैध निर्माण, प्लॉटिंग और बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। ग्राम हरिहरपुर, तहसील सरोजनी नगर में खसरा संख्या 440 और 433 की शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। इस दौरान कुल 0.3557 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमणमुक्त क...