लखनऊ, मार्च 25 -- एलडीए कॉलोनी स्थित अवध इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर में विकसित सरोजनी नगर अभियान के तहत एलडीए द्वारा आयोजित समारोह में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 1991.11 करोड़ की कुल 297 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने सरोजनी नगर क्षेत्र के विकास की उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं का खाका पेश किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधाायक ने 124 कार्यों का लोकार्पण तथा 171 का शिलान्यास किया। इन पर करीब दो हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य सरोजनीनगर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं आत्मनिर्भर मॉडल क्षेत्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस दौरान 143 ओपन जिम में से 36 का लोकार्पण, 15 निर्माणाधीन तथा 92 स्वीकृत हैं। 50 जगह झूले लगवाए गए। प्रधानमंत्री आवास के दो परिसर ही ...