लखनऊ, मार्च 10 -- सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह के जनसेवा के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर 11 मार्च को आभार दिवस मनाया जाएगा। यह समारोह डॉ राजेश्वर सिंह के आशियाना, सेक्टर- के स्थित आवास पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर कई जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का शुभारंभ और विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा तीन नये रण बहादुर सिंह डिजिटल एजुकेशन एंड यूथ एम्पावरमेंट सेंटर्स का लोकार्पण किया जाएगा। इन सेंटर्स के माध्यम से युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल कौशल, एआई आधारित शिक्षण और रोजगार से जुड़े प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा 10 नए तारा शक्ति सिलाई केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम में मेधावी सम्मान समारोह भी आयोजित होगा, ज...