लखनऊ, अप्रैल 2 -- योगी सरकार ने सरोजनीनगर क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए किला मोहम्मदी ड्रेन की रीमॉडलिंग परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह उपलब्धि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के निरंतर प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। लगभग 35 किलोमीटर से अधिक शहरी क्षेत्र को जलभराव से मुक्ति दिलाने वाली इस परियोजना से आशियाना, शारदा नगर, कानपुर रोड सहित 240 से अधिक गली-मोहल्लों को सीधा लाभ मिलेगा। शासन द्वारा एक अरब 76 करोड़ 65 लाख की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। बारिश से पहले विकास परियोजना की यह सौगात आमजन को बड़ी राहत देगी।किला मोहम्मदी ड्रेन हो चुका जर्जर व संकरावर्ष 1983 से 1986 के बीच निर्मित किला मोहम्मदी ड्रेन, पकरी पुल के पास से होते हुए सई नदी तक जाती है। करीब 40 वर्ष प...