लखनऊ, मार्च 24 -- शहर में सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं के चंगुल से छुड़ाने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर बीकेटी और सरोजनीनगर तहसील क्षेत्रों करीब 4 करोड़ 40 लाख रुपये बाजार मूल्य की बेशकीमती जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। पहली बड़ी कार्रवाई तहसील बीकेटी के ग्राम मोहम्मदपुर मजरा में हुई। यहां अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी (संपत्ति) रामेश्वर प्रसाद की ओर से गठित टीम ने गाटा संख्या-158 और 184 पर धावा बोला। करीब 0.281 और 0.238 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाली इस सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बाउंड्रीवाल बनाकर प्लाटिंग की जा रही थी। नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध ढांचों को ढहा दिया। मुक्त कराई गई इस 0.119 हेक्टेयर जमीन की ...