उन्नाव, अप्रैल 25 -- शुक्लागंज, संवाददाता। बैराज मार्ग स्थित सरैया रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण के चलते पिछले वर्ष 15 अप्रैल से 14 अगस्त 2025 तक चार माह के लिए मार्ग बंद किया गया था, लेकिन तय समय पर कार्य पूरा न होने पर यह अवधि बढ़ती गई। करीब एक साल बाद अब बैराज मार्ग को अस्थाई रूप से खोल दिया गया है, जिससे कानपुर आने-जाने वाले वाहन सवारों को बड़ी राहत मिलेगी।गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पहले सेतु निगम द्वारा गंगा बैराज मार्ग से मरहला चौराहा, शुक्लागंज की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सरैया गांव के सामने मार्ग पर बोल्डर रखवाकर उसे बंद करा दिया गया था। यह भी पढ़ें- हरौनी आरओबी तैयार, वाहनों ने भरा फर्राटा इसके बाद डायवर्जन बनाकर ट्रांस गंगा सिटी से सहजनी होते हुए सभी छोटे-बड़े वाहनों को निकाला जाने लगा, ताकि पुल निर्माण में कोई ...