मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के चकमधुआ बाजार स्थित एक स्टेशनरी व जनरल स्टोर्स दुकान से शुक्रवार दोपहर अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 12 हजार रुपये लूट लिए। घटना से बाजार क्षेत्र में दहशत फैल गई। मामले की शिकायत करते हुए बसंतपुर पट्टी निवासी दुकानदार अभय पांडेय ने पुलिस को आवेदन दिया है।इसमें बताया कि वह दोपहर में अपने भाई अभिषेक पांडेय को दुकान पर बैठाकर खाना खाने घर गए थे। इस दौरान बसंतपुर चौक की ओर से बाइक पर सवार तीन अपराधी दुकान पर पहुंचे। अपराधियों ने अभिषेक को काउंटर से रुपये निकालकर देने को कहा। विरोध करने पर तीनों ने पिस्टल तान दी और खुद ही काउंटर से करीब 12 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद सभी अपराधी अंबारा चौक की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरैया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की ...