मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- सरैया। थाना क्षेत्र के बहिलवारा रूपनाथ उत्तरी एवं गोरीगामडीह में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर देसी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ गरिमा ने बताया कि राजा कुमार, अजीत कुमार एवं जयदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपित सरैया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने 3 गैस सिलेंडर, 3 स्टोव, 5 तसला एवं 10 लीटर देसी शराब बरामद की है। करीब 1500 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया। मामले को लेकर तीनों तस्करों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...