मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बखरा-वैशाली मार्ग पर उफरौल गांव के समीप लोहे की पोल चोरी करने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड आठ पोल को जब्त कर लिया। पुलिस को देखते ही चोर फरार हो गए। मामले को लेकर आनंद ट्रांसफॉर्मर प्रा. लिमिटेड के इंजीनियर संतोष कुमार ने सरैया थाने में आवेदन दिया है। बताया कि उनकी कंपनी को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सरैया से वैशाली ग्रिड 33 केवी लाइन निर्माण का कार्य मिला था। कंपनी ने ठेके पर यह कार्य बेलसर थाना क्षेत्र के नगवा निवासी राजीव पटेल को दिया था। कदम चौक के समीप 20 लोहे का पोल अनलोड किया गया था, जिसमें से 15 जनवरी को सात पोल चोरी होने की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी। 22 जनवरी की सुबह करीब 6:40 बजे स्थानीय लो...