पलामू, अप्रैल 19 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत स्थित पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर मां अष्टभुजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह श्री सत्य चंडी महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ 18 से 24 तक चलेगा। प्रवचन और रासलीला कार्यक्रम में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जगतगुरु शंकराचार्य के शिष्य, दंडी स्वामी समेत कई संतो का आगमन हुआ है। सरैया पंचायत की मुखिया सह पुनपुन उदगम स्थल विकास समिति की आजीवन सदस्य प्रियंका कुमारी ने बताया कि महान यज्ञ में विशाल भंडारा महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए रात के बारह बजे तक महाप्रसाद वितरण होते रहेगा, पेयजल की व्यवस्था की गई है, जो श्रद्धालु दूर दराज से यज्ञ में शामिल होने आ रहे हैं। उनके ...