मुजफ्फरपुर, मई 9 -- सरैया। नरगी जीवनाथ पंचायत स्थित नितिश्वर उच्च विद्यालय, अनुग्रह नगर धनुपरा में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक किशोर कुणाल ने की। इस दौरान क्षत्रिय समाज एवं ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुखिया संघ के पूर्व जिला महासचिव अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने मुगलों की अधीनता स्वीकार करने के बजाय जीवनभर संघर्ष किया। सेवानिवृत्त बीईओ अखिलेश सिंह ने हल्दीघाटी युद्ध में उनके अदम्य साहस और स्वाभिमान को प्रेरणादायी बताया। किशोर कुणाल ने कहा कि महाराणा प्रताप वीरता, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम के प्रतीक थे। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की मनी जयंती, सांसद विधायक जिला परिषद अध्यक्ष और गणमान्य हुए शाम...