मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- सरैया। प्रखंड में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीडीओ गौरव कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा सरैया मेन बाजार से शुरू होकर थाना होते हुए मणिकपुर चौक स्थित स्कूल के समीप समाप्त हुई। यात्रा में प्रखंड कर्मी, स्कूली बच्चे व ग्रामीण शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। बीडीओ ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशप्रेम, एकता और स्वतंत्रता के महत्व की भावना जागृत करना है। वहीं, प्रखंड के सरकारी स्कूलों में भी शिक्षकों व छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह भी पढ़ें- Sasaram News: निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा बाजार यह भी पढ़ें- Sasaram News: तिरंगे के साथ निकली यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा रोहतास यह भी पढ़ें- तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे बच्चे, गूंजे ...