मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- सरैया, हिसं। थाना क्षेत्र के रेवा पक्का ईनार के समीप एनएच 722 पर ओवरटेक के दौरान कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क से नीचे उतर गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों ने घायल को ऑटो से सीएचसी सरैया पहुंचाया। उसकी पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण दुबियाहीं गांव निवासी शिवम कुमार (32) के रूप में हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शिवम का पैर टूट गया है व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.