मुजफ्फरपुर, मई 9 -- सरैया। पटना में बीपीएससी टीआरई 4.0 परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को एआईडीवाईओ ने प्रतिवाद मार्च निकाला। संगठन के महासचिव अमरजीत कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को दबाने के लिए सरकार बल प्रयोग कर रही है। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। मौके पर अरविंद कुमार, अनिल कुमार, रंजीत कुमार, राजन कुमार, डॉ. टीएन सिंह व मुन्ना राय समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अभ्यार्थियों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर हो कार्रवाई यह भी पढ़ें- सरकार टीआरई-4 बहाली में देरी कर रही, लाठीचार्ज की निंदा यह भी पढ़ें- नौ...