मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र वैशाली में शीतकालीन मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को प्रखंड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरैया के सहायक अभियंता मो. ओजैर आलम ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 33 केवी वैशाली, लालगंज, बखरा, जैतपुर (धनुपरा) एवं अमृतपुर फीडरों से विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। वहीं सहायक कार्यपालक अभियंता रवि कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...