मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया नगर पंचायत सभागार में शनिवार को मुख्य पार्षद कुमारी अर्चना की अध्यक्षता में नगर पंचायत कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से नगर पंचायत का करीब 68 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। बैठक में पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव, मुख्य पार्षद कुमारी अर्चना, उपमुख्य पार्षद दिलीप कुमार यादव, कार्यपालक पदाधिकारी पूजा कुमारी सहित सभी पार्षद और पदाधिकारी मौजूद थे। नगर पंचायत कैबिनेट की बैठक में नगर पंचायत की आय बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। होल्डिंग टैक्स, विज्ञापन टैक्स समेत अन्य स्रोतों से राजस्व बढ़ाने के उपायों पर विचार किया गया, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। बैठक में जनजीवन हरियाली योजना, विभिन्न विकास योजनाओं तथा साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।...