दुमका, अप्रैल 17 -- सरैयाहाट प्रखंड में आगामी 13 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों ने बताया कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव एवं ऑपरेशन जैसे आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की कमी के कारण कई बार मरीजों की जान पर बन आती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान ही सबसे बड़ा सहारा साबित होता है। शिविर में 18 से 60 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति भाग लेकर रक्तदान कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम वजन 50 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। चिकित्सा टीम की देखरेख में पूरी प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- केवड़ा पुलिस पिकेट में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों एवं ...