दुमका, मई 6 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -नावाडीह गांव के असलम मंसूरी को लोन दिलाने के नाम पर करीब दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में सरैयाहाट थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार असलम मंसूरी ने वर्ष 2025 में हीरो फाइनेंस के एजेंट रिहान राजा अंसारी के माध्यम से किस्त पर हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल खरीदी थी। किस्त पूरी होने के बाद कंपनी की ओर से उसे 30 हजार रुपये के लोन का ऑफर दिया गया, जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज भी जमा कराए गए। पीड़ित के अनुसार कुछ दिनों बाद उसके खाते में लोन के नाम पर 1,93,756 रुपये भेज दिए गए। यह भी पढ़ें- हीरो फिनकॉर्प के नाम पर लाखों की ठगी, सात पीड़ितों ने थाना में दी आवेदन अधिक राशि आने पर उसने एजेंट रिहान राजा अंसारी से संपर्क कर लोन रद्द करने की बात कही...