दुमका, मार्च 16 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट के चरकापाथर स्थित नवदुर्गा मंदिर परिसर में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू हुआ। इस अवसर पर वृंदावन की कथा वाचिका राधा किशोरी जी की अगुवाई में गाजे बाजे के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में करीब 500 महिला व युवतियों ने भाग लिया। यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर चरकापाथर, सरैयाहाट अस्पताल, मुख्य चौराहा, बस पड़ाव, थाना, ककनियां, सरैयाहाट बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी चंद्रकूप से जल भरकर पुनः उसी रास्ते से यज्ञ स्थल पहुंचा। महिलाएं कलश यात्रा के दौरान राधे -राधे, राधे-राधे का जयघोष कर रही थी। वहीं कलश यात्रा के दौरान जगह -जगह पानी एवं शर्बत की व्यवस्था की गयी थी। इस श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन से सरैयाहाट के क्षेत्रों में भक्ति का माहौल बना हुआ है। यह...