दुमका, जनवरी 26 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट थाना अन्तर्गत गादीझोपा सड़क मार्ग स्थित धावाटांड़ गांव के समीप शनिवार की देर शाम एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक बाइक सवार की पहचान मंडलडीह गांव का नीतीश शर्मा (30) के रूप में हुई है। रविवार को ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। तभी घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस घायल बाइक सवार को पुलिया के नीचे से उठाकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया। घटना के संदर्भ में जानकारी मिली कि मृतक युवक पदुआडीह गांव में एक वेल्डिंग के दुकान में काम करता था। वह प्रतिदिन काम कर शाम को अपना घर वापस लौट जाता था। प्रतिदिन की तरह शनिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.