दुमका, दिसम्बर 7 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित एनएच -133 सड़क मार्ग बाजार में ही सभी बसें रुकती है। जिस जगह पर बस रुकती है वहां यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। स्थाई बस पड़ाव नहीं होने पर यात्रियों को परेशानी तो होती ही है। अस्थाई बस पड़ाव पर न पेयजल की सुविधा है न ही यात्री शेड की। यहां तक की शौचालय तक की व्यवस्था भी नहीं है। बस एन एच सड़क पर ही खड़ा कर यात्रियों को चढ़ाया व उतारा जाता है। बस का उक्त सड़क पर ठहराव होने पर जाम की भी समस्या होती है। वहीं शौचालय नहीं रहने से खासकर महिला यात्रियों को काफी परेशानी होती है। पेयजल के लिए यहां एक भी चापानल नहीं है। यात्रियों को बैठने व ठहरने के लिए यात्री शेड भी नहीं है। जबकि देवघर, दुमका, भागलपुर रांची, पटना, टाटा इत्यादि सहित शहर जाने का बस इस रास्ते बस पड़ाव होकर गुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.