दुमका, जुलाई 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। सरैयाहाट अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को एसीबी दुमका की टीम में गुरुवार को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि के बाद गुरुवार को छापेमारी के लिए पहुंचे थे। जैसे ही प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज पीड़ित से 5 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर लिया। पूर्व से कार्यालय के बाहर घाट लगाए बैठे दुमका एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया। कार्यालय में पूछताछ के बाद एसीबी की टीम उसे अपने साथ लेकर दुमका के लिए रवाना हो गयी है। यह भी पढ़ें- बीज दुकान का लाइसेंस बनवाने के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत लेते कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...