दुमका, जून 20 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पतसर में मध्यान्ह् भोजन योजना को लेकर कुछ लोगों ने उत्पात मचाया। आरोपियों द्वारा न केवल तैयार हो रहे भोजन को जमीन पर गिराकर बर्बाद कर दिया गया, बल्कि गैस चूल्हा को भी तोड़फोड़ किया गया। इस घटना से विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। यह घटना शुक्रवार को हुई। विद्यालय के सहायक प्राचार्य हरिकिशोर यादव ने बताया कि रसोइया तारावती देवी विद्यालय में मध्यान्ह् भोजन बना रही थी। इसी दौरान आरोपी फनी यादव, प्रदीप यादव व बिनोद यादव एकमत होकर स्कूल परिसर में पहुंचे और बिना किसी अनुमति के हंगामा करने लगे।

घटनाक्रम बताया जाता है कि आरोपियों ने काफी देर तक विद्यालय परिसर में उत्पात मचाया, जिससे न केवल शैक्षणिक वातावरण बाधित हुआ, बल्कि सरकारी कार्य में भी बाधा उत्प...